दुर्गापुर: राज्य में प्रथम बीजेपी सरकार में मुख्यमंत्री बनने के 12 वें दिन में पश्चिम बर्दवान जिले में पहुंच रहे है शुभेन्दु अधिकारी। 9 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ और 21 मई को दुर्गापुर में मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी की प्रशासनिक बैठक से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य की सत्तारुढ़ बीजेपी सरकार किस रफ्तार से विभागीय कार्यवायी को अंजाम दे रही है। शनिवार को डायमंड हार्बर में पुलिस-प्रशासन के साथ मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने पहली बैठक की और इस दिन से शुरु हो गया मुख्यमंत्री का जिला सफर। 21 मई अर्थात गुरुवार को मुख्यमंत्री के इस प्रशासनिक बैठक में पश्चिम बर्दवान, पूर्व बर्दवान, बांकुड़ा, बीरभूम व पुरुलिया पांच जिलों के प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं विधायकों उपस्थित रहेंगे। बतौर मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी का यह पहला जिला सफर है। प्रशासनिक बैठक में किन बातों पर चर्चा होगी, यह महत्वपूर्ण बात है। दक्षिण बंगाल एक ओर जहां औद्योगिक क्षेत्र से घिरा हुआ है, वहीं दूसरी ओर प्राकृतिक सम्प्रदा कोयला और दो नदी दामोदर और अजय से भी घिरा हुआ है। मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी इंडस्ट्रीज को लेकर क्या संदेश देते है, अवैध कोयला एवं बालू तथा सिंडिकेट राज को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया जाहिर करते है, प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को इन सब विषयों को लेकर क्या संदेश देते है, इन पर पूरे राज्य की नजर टिकी रहेगी। क्योंकि बांकुड़ा, पश्चिम बर्दवान, पुरुलिया जिला से तृणमूल कांग्रेस का पूरा तरह से सफाया हो गया है। पूर्व बर्दवान और बीरभूम में तृणमूल कांग्रेस विधायकों की संख्या तूलनात्मक बेहद कम हो चुकी है। इसलिए भी मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी का जिला सफर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
0 Comments