कोलकाता: TMC के राष्ट्रीय महासचिव एवं डायमंड हार्बर के MP Abhishek Banerjee के खिलाफ कोलकाता महानगर के विधान नगर में एफआईआर दर्ज किया गया है। सांसद अभिषेक बनर्जी पर केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah को धमकी देने एवं विधानसभा चुनाव-2026 के दौरान भ्रामक बाते फैलाने समेत कई धाराओं के तहत विधाननगर साइबर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अभिषेक बनर्जी ने चुनावी प्रचार के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को धमकी दी थी कि 4 May दोपहर 12 बजे के बाद उनमें कितना दम है तो कोलकाता में रहकर देखे। इतना ही नहीं Amit Shah के विरुद्ध कई असंविधानिक शब्दों का इस्तेमाल भी MP Abhishek Banerjee द्वारा किए जाने का आरोप लगाया गया है। विधान नगर थाने की साइबर टीम मामले की छानबीन कर रही है एवं जल्द ही जांच रिपोर्ट जमा दी जाएगी। डायमंड हार्बर के ही एक नागरिक राजीव सरकार ने अभिषेक बनर्जी के विरुद्ध साइबर थाने में एफआईआर दर्ज की है।
0 Comments