कोलकाता: पश्चिम बंगाल में 15 साल बाद पुनः परिवर्तन के तहत सत्ता में आयी BJP सरकार में प्रथम विधानसभा स्पीकर बनाए गए रथींद्रनाथ बोस। शुक्रवार को विधानसभा के अस्थायी स्पीकर तापस राय ने सर्वसम्मति से स्थायी स्पीकर चुने गए रथींद्रनाथ बोस का स्वागत किया। मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने रथिन्द्रनाथ बोस का नाम प्रस्ताव किया गया था। जिसे विधानसभा सदन ने सर्वसम्मती से स्वीकार किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी एवं विरोधी दल के नेता शोभन देव चट्टोपाध्याय ने हाथ पकड़कर रथिन्द्रनाथ बोस को स्पीकर के आसन पर सम्मान के साथ बैठाया। इस दिन विधानसभा के सदन मे तृणमूल कांग्रेस, सीपीएम, आईएसएफ एवं जनता उन्नयन पार्टी के विधायकों ने सर्वसम्मति से चुने गए रथींद्रनाथ बोस का अभिवादन करते हुए अपना वक्तव्य रखा। तृणमूल कांग्रेस के विधायक एवं विरोधी दल के नेता शोभन देव चट्टोपाध्याय, डोमकल के CPIM विधायक मुस्तफिजुर रहमान, ISF विधायक मोहम्मद नौशाद सिद्दीकी, JUP के विधायक हुमायूं कबीर, बीजेपी विधायक तापस राय एवं चंदना बाउरी ने सदन में अपना वक्तव्य रखते हुए स्पीकर का अभिवादन किया। विरोधी दल के नेता शोभन देव चट्टोपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी कह रहे है कि हम विरोधियों को बराबर का सम्मान देंगे, परन्तु चुनाव परिणाम के उपरांत हुए हिंसा में तृणमूल कांग्रेस के लोग अभी भी घर में वापस नहीं आए। जगह-जगह अत्याचार हो रहा है। इस पर मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आप निश्चित रहिए, पुलिस उन्हें घर वापस लाएगी। परन्तु जिन लोगो के विरुद्ध 2021 के विधानसभा चुनाव में हिंसा को अंजाम देने का मामला दर्ज है, उन्हें सीधे जेल जाना पड़ेगा। इस जगह में किसी जगह में किसी भी तरह कोई रियायत नहीं दी जाएगी। चुनावी हिंसा के आरोपियों को जेल जाना ही होगा, चाहे वो किसी भी दल का हो। तृणमूल विधायक तापस राय ने विरोधी दल के नेता शोभन देव चट्टोपाध्याय के वक्तव्य का कटाक्ष करते हुए कहा कि किस तरह से तृणमूल कांग्रेस की सरकार में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर अत्याचार हुए है। उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया। पुनः तृणमूल कांग्रेस की सरकार सत्ता में आती तो और भी बुरा हाल होता। बीजेपी विधायक चंदना बाउरी ने कहा कि सदन में पहले उन्हें बोलने नहीं दिया जाता था। उनके इलाके में विकास कार्यो के लिए दिए गए आवेदन को नजरअंदाज कर दिया जाता। आईएसएफ विधायक नौशाद सिद्दीकी और जनता उन्नयन पार्टी विधायक हुमायूं कबीर, सीपीएम विधायक मुस्ताफिजुर रहमान ने सरकार के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

0 Comments