कोलकाता :- पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित नगरपालिका भर्ती घोटाले में गिरफ्तार राज्य के पूर्व मंत्री व तृणमूल कांग्रेस नेता सुजीत बोस को मंगलवार को कोलकाता की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया। भारी सुरक्षा और समर्थकों की नारेबाजी के बीच ईडी ने अदालत से उनकी 14 दिनों की हिरासत मांगी है। केंद्रीय एजेंसी ED का आरोप है कि बोस जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और 'मनी ट्रेल' का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ जरूरी है। सुजीत बोस पर दक्षिण दमदम नगरपालिका में नियमों के विरुद्ध अवैध नियुक्तियां करवाने और रिश्वत लेने का गंभीर आरोप है। दूसरी ओर, बचाव पक्ष ने इसे 'राजनीतिक प्रतिशोध' बताते हुए खराब स्वास्थ्य के आधार पर जमानत की अर्जी दी है। कोर्ट परिसर में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा। फिलहाल अदालत ने रिमांड पर अपना फैसला सुरक्षित रखा है, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।


0 Comments