Durgapur में जबरन वसूली और अवैध हथियार रखने के आरोप में सुदीप गुन गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

दूर्गापुर :- दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना क्षेत्र से जबरन वसूली (तोलाबाजी) के आरोप में सुदीप गुन उर्फ राजा गुन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से अवैध हथियार भी बरामद हुआ है। इस गिरफ्तारी के बाद से शहर की कानून-व्यवस्था और जबरन वसूली के सिंडिकेट को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सुदीप के खिलाफ लंबे समय से इलाके के कारोबारियों से जबरन पैसे वसूलने, उन्हें डराने-धमकाने और अवैध लोहे के कारोबार में शामिल होने की शिकायतें मिल रही थीं। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए न्यू टाउनशिप थाने की पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है, ताकि इस पूरे जबरन वसूली रैकेट से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके और इस गिरोह का पूरी तरह भंडाफोड़ किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments