Falta Re-Poll में BJP की 1,09,021 वोटों से प्रचंड जीत, CM Suvendu Adhikari का Abhishek Banerjee पर तंज

कोलकाता :- पश्चिम बंगाल के Falta विधानसभा क्षेत्र के पुनर्मतदान के नतीजों में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। सभी 22 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी देवांशु पांडा ने 1,49,666 वोट हासिल कर 1,09,021 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की है। इस चुनाव में सीपीएम के शंभू नाथ कुर्मी 40,645 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि खुद को 'पुष्पा' बताने वाले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रत्याशी जहांगीर खान महज 7,783 वोट पाकर चौथे स्थान पर खिसक गए और उनकी जमानत जप्त हो गई।



इस प्रचंड जीत के बाद राज्य के मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने ट्वीट कर तृणमूल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुख्यात ‘डायमंड हार्बर’ मॉडल अब ‘तृणमूल के हार-बार’ मॉडल में बदल चुका है। Suvendu Adhikari ने मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि 15 साल बाद जब जनता को स्वतंत्र रूप से वोट देने का अधिकार मिला, तो थ्रेट कल्चर और सिंडिकेट चलाने वाली इस 'माफिया कंपनी' का असली चेहरा सामने आ गया। दूसरी तरफ, TMC के राष्ट्रीय महासचिव Abhishek Banerjee ने चुनावी नतीजों पर गंभीर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा किया है। Abhishek Banerjee ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि मतगणना प्रक्रिया में भारी विसंगतियां हैं। उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय बलों की मदद से अन्य दलों के काउंटिंग एजेंटों को बाहर निकाला गया और आचार संहिता के बावजूद TMC कार्यकर्ताओं को डराया गया। उन्होंने पूरी प्रक्रिया के स्वतंत्र सीसीटीवी ऑडिट की मांग की है।


Post a Comment

0 Comments