अंडाल :- क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए अंडाल थाना पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस ने काजोड़ा सहित विभिन्न संवेदनशील इलाकों में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ जोरदार छापेमारी की। इस विशेष अभियान का नेतृत्व खुद अंडाल थाना प्रभारी कर रहे थे, जिससे पुलिस महकमे की मुस्तैदी साफ नजर आई।
अभियान के दौरान पुलिस की टीमों ने गुप्त सूचनाओं के आधार पर अवैध रूप से संचालित हो रही शराब की दुकानों और ठिकानों पर अचानक धवा बोला। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध देशी व विदेशी शराब जब्त की है। इसके साथ ही अवैध शराब के इस काले कारोबार में संलिप्त तीन आरोपियों को भी पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से इलाके के अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।



0 Comments