दुर्गापुर :- आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (एडीडीए) के पूर्व चेयरमैन कवि दत्त के मालिकाना हक वाले एक निजी रेस्तरां को खुद ही तोड़े जाने की घटना ने राजनीतिक गलियारों में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस मामले को लेकर भाजपा के दुर्गापुर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर बनर्जी और दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक लक्ष्मण चंद्र घरुई ने मुखर होते हुए सवाल उठाए हैं। यहां बता देना जरूरी है कि कवि दत्त ने इस बार तृणमूल कांग्रेस का टिकट पर दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। लेकिन वह चुनाव हार गए थे। इसके बाद उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की थी।
दूसरी ओर, रेस्तरां प्रबंधन ने इन चर्चाओं के विपरीत बिल्कुल अलग दावा किया है। रेस्तरां के सामने लगाए गए एक बोर्ड के माध्यम से सूचित किया गया है कि भवन के जीर्णोद्धार और आधुनिकीकरण कार्य के लिए इसके कुछ हिस्सों को तोड़ा जा रहा है, और बहुत जल्द इस रेस्तरां को एक नए रूप में फिर से शुरू किया जाएगा। रेस्तरां को तोड़े जाने के असली कारणों को लेकर जहां राजनीतिक बयानबाजी अपने चरम पर है, वहीं प्रशासनिक स्तर पर अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है, जिससे क्षेत्र में अटकलों और विवाद का बाजार और गर्म हो गया है।




0 Comments