रानीगंज:   रानीगंज के BJP नेता रवि केशरी के उपर कातिलाना हमला करने के मामले में 16 TMC नेता एवं कर्मियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। इस हमले के मुख्य अभियुक्त सौमित्र बनर्जी की गिरफ्तारी हो चुकी है। परन्तु अभी भी 15 नामजद अभियुक्त रानीगंज पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हालांकि रानीगंज थाने की पुलिस ने वर्ष 2021 एवं 2024 के वोट उपरांत हिंसा में मामले में अब तक रानीगंज के जाने-माने TMC नेताओं  को गिरफ्तार किया कर चुकी है। इनके नाम सिदान मंडल, अशोक हेला, विवेक मंडल, शुभम भट्टाचार्य, तितास बनर्जी है। परन्तु  BJP  नेता रवि केशरी के उपर हुए हमले के अब भी अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। 


BJP नेता रवि केशरी का कहना है कि 28 अगस्त 2024 में Kolkata के R.G.Kar कांड के प्रतिवाद में BJP रानीगंज शहर मंडल की ओर से जुलूस निकाला गया था। इस जुलूस पर एकाएक नेताजी मोड़ एवं मारवाड़ी रिलिफ सोसाइटी अस्पताल के सामने हमला कर दिया। इस हमले में कई BJP कर्मी और नेता घायल हुए थे। इस हमले में 16 से 18 TMC के नेता एवं कर्मी शामिल थे। इनमें अन्य मुख्य रुप से सौमित्रो बनर्जी, रानीगंज 2 नंबर बोरो चेयरमैन मुजम्मिल हुसैन शहाजादा, रानीगंज टाउन TMC के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद रुपेश यादव, टाउन तृणमूल कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट बापी चक्रवर्ती, अफताब जलाल शामिल है। इसके अलावा पिंटू दर्जीवाला, नदिम सब्जीवाला, नियाज अहमद, मोहम्मद अफताब, अशरफ खान, बबलू मिर्जा, विवेक पाण्डेय, शाहलूद सन्नी, शेरू खान, अरजू मुक्ताब व अमीर शहजादा के नाम FIR में दर्ज है। BJP नेता रवि केशरी ने इस मामले को लेकर कहा कि उस वक्त रानीगंज थाने में इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी थी। परन्तु हमले के सारे सबूतों के साथ रानीगंज थाने में 13 June को मामला दर्ज किया। राज्य में भरोसे की सरकार है तो भय आउट है। इसलिए पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार करेंगी।