27 July को रानीगंज से आसनसोल स्थित DM Office रवाना होगी गौ भक्तों का दल

रानीगंज:  गौ माता को संवैधानिक संरक्षण, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मांग पर राष्ट्रीय व्यापी आंदोलन का हिस्सा बनी रानीगंज गौशाला। रानीगंज गौशाला गौ माता को संवैधानिक संरक्षण एवं गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मांग पर हस्ताक्षर अभियान आरंभ की है। इस कड़ी में मंगलवार की शाम रानीगंज गौशाला प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक हुयी। इस बैठक में रानीगंज शहर के सभी गैर राजनीतिक एवं सनातनी संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक में सामुहिक हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। 

रानीगंज गौशाला के नेतृत्व में गौ माता को सुरक्षा एवं सम्मान दिलाने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान आगामी 25 July तक चलाया जाएगा। इसमें सभी गौ भक्तों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आहवान रानीगंज गौशाला की ओर से की गयी है। हस्ताक्षर अभियान की काॅपी आगामी 27 July को पश्चिम बर्दवान के जिलाशासक एस.पन्नाबलम को सौंपी जाएगी। 27 July की सुबह गौ भक्तों का एक विशाल जत्था रानीगंज शहर के श्री श्याम मंदिर प्रांगण से आसनसोल स्थित DM कार्यालय की ओर प्रस्थान करेगी। रानीगंज गौशाला समेत सभी गौ भक्त एवं सनातनी संस्थाओं ने इस जत्थे में भारी संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया है। 27 July की सुबह 9 बजे के उपरांत यह जत्था आसनसोल के लिए रवाना होगी। डीएम कार्यालय के निकट बनाए गए टेंट में उपस्थित होगी। जहां से जिलाशासक के अनुमति के उपरांत लगभग 40 हजार से अधिक गौ भक्तों के हस्ताक्षरों को सौंपा जाएगा। गौ माता को संवैधानिक संरक्षण, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाए जाने की मांग पर देश व्यापी 40 करोड़ हस्ताक्षर एकत्रित किए जा रहे है। इस कड़ी में रानीगंज भी 40 हजार से अधिक गौ भक्तों का हस्ताक्षर इस मांग के समर्थन में जिलाशासक को सौपेगी। मंगलवार से रानीगंज शहर में सभी गैर राजनीतिक एवं गौ भक्त संस्था हस्ताक्षर अभियान एकत्र करने में जुट गयी है।

 उल्लेखनीय है कि देश के संत महात्माओं ने गौ माता की रक्षा सेवा एवं सम्मान के लिए राष्ट्रीय व्यापी जन आंदोलन चला रही है और देश के विभिन्न प्रांतों में स्थित गौशालाओं से संपर्क कर हस्ताक्षर अभियान का हिस्सा बना रही है। रानीगंज गौशाला कार्यकारिणी समिति के नेतृत्व में इसी मांग को लेकर रानीगंज BDO कार्यालय में भी ज्ञापन सौंप चुकी है।