आसनसोल :- पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भी कटमनी, जबरन वसूली और सिंडिकेट का दबदबा जारी रहने के आरोपों के बीच, राज्य की शहरी विकास और नगर पालिका मामलों की मंत्री Agnimitra Paul ने वीडियो जारी कर कड़ी चेतावनी दी है। मंत्री Agnimitra Paul ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि कोई उनका, राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी या किसी अन्य मंत्री का नाम लेकर धन उगाही करता है, तो इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसे मामलों की शिकायत सीधे उनसे या प्रशासन से करें। मंत्री Agnimitra Paul ने बताया कि हाल ही में उनके पास कई शिकायतें आई हैं, जिनमें उनके नाम का दुरुपयोग कर बाजारों और अन्य जगहों से पैसे वसूले जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने जबरन वसूली, कटमनी और सिंडिकेट के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई है। मुख्यमंत्री ने पहले ही निर्देश दिया है कि इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि, उन्होंने सचेत किया कि व्यक्तिगत दुश्मनी या बदनाम करने के लिए झूठी शिकायत न करें, उचित सबूत होने पर ही कार्रवाई होगी। मंत्री ने सतर्क किया कि उनके साथ खिंचवाई गई तस्वीरों का दुरुपयोग कर खुद को करीबी बताने वालों के झांसे में न आएं। भाजपा सरकार के महज तीन महीने के भीतर एक कैबिनेट मंत्री के इस बयान से बंगाल की राजनीति में हड़कंप मच गया है।