आसनसोल :- मानवता की सेवा की मिसाल पेश करते हुए आसनसोल अपकार गार्डेन्स पुराना शिव मंदिर और इंडियन बैंक के संयुक्त सौजन्य से मंगलवार को अपकार गार्डेन्स परिसर में एक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 38 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से आगे आकर रक्तदान किया। कार्यक्रम के दौरान इंडियन बैंक के जोनल हेड अनिर्बान दत्ता, चीफ मैनेजर प्रवीण कुमार, पवन गुटगुटिया, मिट्ठू घाटी और प्रबीर धर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

संबोधित करते हुए इंडियन बैंक के जोनल हेड अनिर्बान दत्ता ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई महादान इस पृथ्वी पर नहीं है। उन्होंने आज की युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर रक्तदान करें ताकि समय पर जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सके। प्रेरणा की मिसाल पेश करते हुए अनिर्बान दत्ता और चीफ मैनेजर प्रवीण कुमार ने स्वयं भी रक्तदान कर उपस्थित लोगों को प्रोत्साहित किया।

इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में राजीव बनर्जी, श्रेया राहा, दिनेश सेन, शुभंकर लाहिरी, दिनेश लाल और बिप्लब भट्टाचार्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।