रानीगंज :- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के तरफ से विशेष पहल की गई। रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पंजाबी मोड़ के पास स्थित शहीद भगत सिंह, एनएसबी रोड स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस और विद्रोही कवि काजी नज़रुल इस्लाम की मूर्ति की साफ सफाई की। साथ इन सभी मूर्तियों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला अध्यक्ष नाजनीन सबिहा, उपाध्यक्ष सरबजीत ओबेरॉय व महासचिव फिरोज इकबाल समेत कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में शहीद भगत सिंह व नेताजी सुभाषचंद्र बोस के योगदान को याद किया और उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया। 



भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिलाध्यक्ष नाजनीन सबीहा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में रानीगंज में शहीद भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और काजी नज़रुल इस्लाम की मूर्ति की साफ सफाई की गई है। शहीद भगत सिंह और नेताजी सुभाषचंद्र बोस केवल एक नाम नहीं, बल्कि देश के युवाओं के लिए देशभक्ति की एक अमर प्रेरणा हैं।आज की युवा पीढ़ी को उनके विचारों और सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। हमारी पार्टी उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। उपाध्यक्ष सरबजीत ओबेरॉय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र को लेकर हम लोग कार्य कर रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत आने वाले दिनों में और भी सेवा कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की टीम गोविंदनगर गुरुद्वारे में भी पहुंची थी। जहां स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।