कोलकाता :- चतुर्थी के दिन उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली के न्याजाट इलाके में भीषण सड़क हादसा हो गया। पूर्व तृणमूल विधायक सुकुमार महतो की कार ने दो टोटो यात्रियों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना चरबेरिया बयरमारी इलाके में हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के समय कार में पूर्व विधायक सुकुमार महतो मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि सड़क पर दो टोटो आपस में रेस कर रहे थे। इसी दौरान नियंत्रण खोने से एक टोटो पूर्व विधायक की कार से टकरा गया और कार सीधे सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। हादसे के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद की। पूर्व विधायक ने कहा कि सुना है दो टोटो रेस कर रहे थे। कार की गति कितनी थी, नहीं पता। दो लोगों की मौत और दो के घायल होने की खबर मिली है। मैं पीड़ित परिवारों के साथ हूं। उल्लेखनीय है कि 2021 में सुकुमार महतो ने एक लाख से अधिक वोटों से संदेशखाली में जीत दर्ज की थी। बाद में शेख शाहजहां मामले में उनका नाम सामने आया था और 2026 में तृणमूल ने उन्हें टिकट नहीं दिया।