TMC सांसद Mohua Moitra ने की शादी ? जर्मनी में पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा संग विवाह के कयास

 


कोलकाता :- तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने कथित तौर पर शादी कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने कुछ दिन पहले विदेश में शादी रचाई है। बताया जा रहा है कि यह विवाह जर्मनी के बर्लिन में हुआ है, और महुआ मोइत्रा ने ओडिशा के बीजू जनता दल (बीजद) के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा के साथ सात फेरे लिए हैं।

जानकारी के अनुसार, पिनाकी मिश्रा पुरी से चार बार सांसद रह चुके हैं। कृष्णानगर की 51 वर्षीय 'दबंग' नेता महुआ मोइत्रा ने 65 वर्षीय इस अनुभवी राजनेता के साथ अपना दाम्पत्य जीवन शुरू किया है। शादी की खबर सामने आने के बाद, राजनीतिक मतभेद भुलाकर सभी दलों के नेताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

बताया जा रहा है कि 3 मई को महुआ मोइत्रा के विवाह की एक तस्वीर भी सार्वजनिक हुई। इस तस्वीर में उन्हें बर्लिन के एक महल के सामने पिनाकी मिश्रा का हाथ पकड़े चलते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में महुआ ने पीच गुलाबी और सुनहरी रंग की महंगी साड़ी पहनी हुई है, साथ ही गले में चौड़ा हार, कानों में झुमके और माथे पर टिकली भी है। हमेशा से खूबसूरत दिखने वाली 51 वर्षीय महुआ, शादी के इस सादे परिधान में और भी सुंदर लग रही थीं। वहीं, दूल्हे पिनाकी मिश्रा ने सफेद कुर्ता और सुनहरी जैकेट पहन रखी थी।

Post a Comment

0 Comments