बरजोड़ा के स्पंज आयरन कारखाने की भट्ठी में विस्फोट, पिघले लोहे से 15 श्रमिक बुरी तरह झुलसे


दुर्गापुर (राम बाबू यादव) :- दुर्गापुर से सटे बांकुड़ा जिले के बढ़ जोड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक गैर सरकारी स्पंज आयरन कारखाने में भट्ठी में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ और उसकी चपेट में आने से कम से कम 15 श्रमिक पूरी तरह से झुलस गए। इनमें से 12 श्रमिकों को बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर के एक गैर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से कुछ श्रमिकों की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है।


 सूत्रों के अनुसार बारजोरा इंडस्ट्रियल एरिया के घुटगरिया इलाके में स्थित बीडी गोयल नाम की निजी स्पंज आयरन फैक्ट्री में मंगलवार को अन्य दिनों की तरह मजदूर काम कर रहे थे। अचानक फैक्ट्री की भट्टी तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ यह विस्फोट इतना भीषण था कि समोसा फैक्ट्री परिसर दहल उठा। भट्टी में तरल अवस्था में उबलता हुआ लोहा चारों दिशाओं में छिटक गया। भट्टी के पास पिघला लोहा मजदूरों के ऊपर गिर गया। पिघले लोहे की चपेट में आने से कम से कम 15 मजदूर झुलस गए। फैक्ट्री द्वारा घायलों को तुरंत रेस्क्यू कर बरजोरा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया। घायलों में से 10 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।


स्थानीय विधायक आलोक मुखर्जी घटना की सूचना मिलते ही तुरंत अस्पताल पहुंचे और घायल हुए श्रमिकों के बारे में जानकारी ली। विधायक आलोक मुखर्जी ने कहा, "घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हम घायलों के इलाज से जुड़े सभी मामलों का ध्यान रख रहे हैं। 10 लोगों की हालत गंभीर है। 


विपक्षी श्रमिक संगठनों ने इस घटना के लिए कारखाना अधिकारियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। वामपंथी मजदूर नेता और सीपीएम की बांकुड़ा जिला समिति के सदस्य सुजॉय चौधरी ने कहा, "वामपंथी अवधि के दौरान, कारखाने के मालिक श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए श्रमिक संगठनों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करते थे। अब तोलाबाजी ही फैक्ट्रियों में काम करता है और इसका फायदा उठाकर मालिक मजदूरों की सुरक्षा और मजदूरों की अन्य मांगों की उपेक्षा करता है। जिससे इस तरह के हादसे हो रहे हैं।


भाजपा के बिष्णुपुर सांगठनिक जिले के युवा मोर्चा के महासचिव सोमनाथ कार ने कहा, ''सत्तारूढ़ पार्टी के नेता बड़े-बड़े कारखानों में रंगदारी और लूटपाट कर रहे हैं। नतीजतन, श्रमिकों के हितों से खिलवाड़ किया जा रहा है। फैक्ट्री के अधिकारी सुरक्षा के जरा भी उपाय नहीं कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments