India-Pakistan के बीच युद्ध विराम पर बनी सहमति, अमेरिका ने की मध्यस्थता

Ceasefire between India-Pakistan


नई दिल्ली :- Ceasefire between India-Pakistan विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी है कि शनिवार दोपहर 3:35 बजे पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (डीजीएमओ) ने भारतीय डीजीएमओ को फोन किया। दोनों पक्षों के बीच यह सहमति बनी है कि आज भारतीय मानक समय के अनुसार 5 बजे से दोनों देश जमीन, हवा और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। दोनों पक्षों को इस समझौते को लागू करने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस 12 मई को दोपहर 12:00 बजे फिर से बातचीत करेंगे।

अमेरिका की मध्यस्थता में लंबी बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमति बन गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने दोनों देशों को 'सामान्य ज्ञान' और 'महान बुद्धिमत्ता' का इस्तेमाल करने के लिए बधाई दी है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अमेरिका द्वारा मध्यस्थता की गई लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम के लिए सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को सामान्य ज्ञान और महान बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद !

Post a Comment

0 Comments