Asansol के सालानपुर में अभिषेक बनर्जी के रोड शो की तैयारियां पूरी


आसनसोल :- तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बंद्योपाध्याय शुक्रवार को पश्चिम बर्दवान जिले के सालानपुर ब्लॉक में पंचायत चुनाव प्रचार के लिए आ गए हैं। उनके आगमन को लेकर स्थानीय तृणमूल नेतृत्व द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। गुरुवार को सालानपुर में जाकर देखा गया कि हिंदुस्तान केबल्स मैदान में अस्थायी हेलीपैड बनाया गया है। साथ ही सांसद अभिषेक बनर्जी का स्वागत करते हुए पार्टी के झंडे और बैनर से इलाके को पाट दिया गया है। 



इस संबंध में सालानपुर ब्लॉक के उपाध्यक्ष भोला सिंह ने कहा कि सालानपुर की जनता अभिषेक बनर्जी के स्वागत के लिए तैयार है। इसके अलावा पार्टी की ओर से सारी व्यवस्थाएं कर ली गयी हैं। उस दिन वह डीएबी स्कूल मैदान से केंदुआडीही तक 2.5 किमी सड़क पर एक रोड शो में शामिल होंगे। अभिषेक बनर्जी के रोड शो में भारी भीड़ होने की संभावना है और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments