आसनसोल :- आसनसोल के बाराबनी विधानसभा अंतर्गत सालानपुर प्रखंड के 11 ग्राम पंचायत बोर्ड का गठन गुरुवार को शुरू हो गया। सालानपुर प्रखंड के आछरा ग्राम पंचायत, जीतपुर उत्तरामपुर ग्राम पंचायत, कल्या ग्राम पंचायत, रूपनारायणपुर ग्राम पंचायत, फुलबेरिया बलकुंडा ग्राम पंचायत के बोर्ड का गठन गुरुवार को किया गया। शेष छह ग्राम पंचायत बोर्ड का गठन शुक्रवार को होगा। इस दिन पंचायत में विजयी प्रत्याशियों ने शपथ ली। इनमें आछरा पंचायत में प्रधान पद पर शिवानी पाल और उप प्रधान पद पर जयदेव महतो ने शपथ ली। जीतपुर उत्तरमपुर पंचायत में तापस मंडल ने प्रधान व सुरजीत मोदक उप प्रधान बने। रूपनारायणपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद अपर्णा दास ने पद संभाला और संतोष चौधरी उप प्रधान बने। कल्या पंचायत में श्रीकांत पातर प्रधान और धनंजय माजी उप प्रधान बने।
तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक उपाध्यक्ष भोला सिंह ने कहा कि लोगों के प्यार से 11 पंचायतों में तृणमूल कांग्रेस की जीत हुई है। हमारे विधायक विधान उपाध्याय और युवा नेता मुकुल के निर्देशानुसार उपाध्याय, पंचायत में कई नये चेहरों को प्रधान व उप प्रधान बनाया गया है। कुछ विकास हुआ है। शेष इस बार होगा। हमारा उद्देश्य लोगों को पारदर्शी सेवाएं प्रदान करना है। हम सभी उस लक्ष्य के लिए मिलकर काम करेंगे और विकास करेंगे।
0 Comments