Humsafar Express ट्रेन के पहिए में आग लगने से यात्रियों में दहशत, बड़ा हादसा टला



अंडाल :- सियालदह से जम्मूतवी जा रही हमसफर एक्सप्रेस के पहिए में आग और धुंए से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों की चीख-पुकार के बाद अंडाल स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया। साढ़े तीन घंटे तक ट्रेन अंडाल में रुकी रही। शक्तिगढ़ के पास पहुंचने पर यात्रियों को धुएं का अनुभव हुआ। कैरेज एंड वैगन विभाग के कर्मचारियों ने प्रभावित कोच को अलग किया, जिसके बाद ट्रेन रवाना हुई। बाद में आसनसोल से दूसरा कोच जोड़ा गया। 




घटना को लेकर यात्रियों ने बताया कि सियालदह से खुली ट्रेन के शक्तिगढ़ के पास पहुंचने पर यात्रियों ने जलने और धुंए का अनुभव किया। उस समय जांच करने पर कुछ नहीं मिला। फिर जब ट्रेन वारिया स्टेशन के पास थी, तो आग लगने की जानकारी मिली। ट्रेन को रोक दिया गया।


जांच में पाया गया कि इंजन से सातवें नंबर के कोच के चक्का में हाट एक्सेल के कारण आग लगी है। वहां से ट्रेन को गति कम कर अंडाल भेजा गया। शाम के लगभग चार बजे ट्रेन अंडाल स्टेशन पर पहुंची। रेल कर्मी भी पहुंचे और कोच को अलग कर दिया गया। उसमें बैठे यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट कर ट्रेन रवाना किया गया। रात में आसनसोल पहुंचने पर अतिरिक्त कोच जोड़ा गया और शिफ्ट किए गए यात्रियों को बिठाया गया। इस घटना के कारण ट्रेन लगभग पांच घंटे विलंब से शाम के बदले रात 10 बजे के बाद धनबाद पहुंची। 


हादसे के बाद शुरुआती जांच की गई तो इसमें यह बात सामने आई है कि, इंजन से 7 वें नंबर के कोच के पहिए में हाट एक्सेल के कारण आग लगी थी। वहां से ट्रेन को गति कम कर अंडाल भेजा गया। शाम के लगभग चार बजे ट्रेन अंडाल स्टेशन पर पहुंची। रेल कर्मी भी पहुंचे और कोच को अलग कर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments