दुर्गापुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 2 राजमिस्त्री झुलसे, इलाके में दहशत


दुर्गापुर :- दुर्गापुर के न्यूटाउनशिप थाना क्षेत्र के बिधाननगर के स्टील पार्क इलाके में एक दुकान के निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 2 राजमिस्त्री झुलस गये। उनमें से एक को गंभीर हालत में बिधाननगर के एक निजी अस्पताल और दूसरे को दुर्गापुर महकमा अस्पताल ले जाया गया। 

बताया जाता हैं कि रविवार सुबह स्टील पार्क में 3 राजमिस्त्री एक दुकान के निर्माण का काम कर रहे थे। उसी समय अचानक मुतबर अंसारी और अब्बास अंसारी छत पर लगे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गए। मुतब्बर अंसारी को गंभीर हालत में दुर्गापुर के बिधाननगर के एक निजी अस्पताल में और अब्बास अंसारी को दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये दोनों मुर्शिदाबाद के डोमकल इलाके के रहने वाले बताए जा रहे है। घटना की खबर पाकर दुर्गापुर नगर निगम के प्रशासक बोर्ड के उपाध्यक्ष अमिताभ बनर्जी मौके पर पहुंचे। 




उन्होंने कहा कि इन दुकानों का निर्माण अवैध रूप से किया जा रहा है। अवैध निर्माण तोड़े जाएंगे।

 सूत्रों के मुताबिक, स्टील पार्क में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। अवैध निर्माण के दौरान लोहे की सामग्री छूने से आग लगने की घटनाएं भी हुईं। उसी इलाके में करंट लगने की एक और घटना घटी।

Post a Comment

0 Comments