भारतीय सेना की प्रशंसा में आसनसोल में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

आसनसोल:  आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर एवं बीजेपी नेता जितेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में भारतीय सेना की प्रशंसा और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए निकाली गयी तिरंगा यात्रा। शुक्रवार को कल्चरल एण्ड लिटरेशी फाॅर्म की तत्वावधान में आसनसोल शहर के आश्रम मोड़ से यह तिरंगा यात्रा निकाली गयी। शहर से गुजरने वाली जीटी रोड से विशाल तिरंगा यात्रा आसनसोल नगर निगम कार्यालय के समक्ष आकर समाप्त हुयी। तिरंगा यात्रा में शामिल सभी ने भारतीय सेना की जय-जयकार की। भारत माता की जय, भारतीय सेना के पराक्रम पर प्रशंसा भरे शब्द के साथ जय-जयकार लगाते रहे। इस मौके पर जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि कश्मीर के पहेलगाम में 26 भारतीय पर्यटकों की हत्या के बाद किस तरह से भारतीय सेना ने बदला लिया।

आॅपरेशन सिंदूर में पराक्रम दिखाए। हमारे देश की आन-बान और शान भारतीय सेना है। हम भारतीय भी हमारी सेना के साथ है। इस बात को दर्शाना के लिए आज तिरंगा यात्रा निकाली गयी। जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के साथ है, देश के साथ है, देश की सेना के साथ है। अगर हमे देश से प्यार है, तिरंगे से प्यार है तो किसी राजनीतिक रंग के इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की थी। पश्चिम बंगाल कल्चरल एण्ड लिटरेशी फार्म के बैनर तले निकाली गयी इस तिरंगा यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। 


Post a Comment

0 Comments