लायंस क्लब ऑफ रानीगंज और मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप ने मनाया डॉक्टर्स डे, पौधारोपण किया गया



रानीगंज :- लायंस क्लब ऑफ रानीगंज ने मंगलवार को उत्साहपूर्वक जिला स्थापना दिवस और डॉक्टर्स डे मनाया। इस अवसर पर क्लब द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें पौधारोपण भी शामिल था। कार्यक्रम की लायंस डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर में पौधारोपण अभियान के साथ हुई, जिसके बाद क्लब के पार्किंग स्थल पर भी पौधे लगाए गए। क्लब के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पौधारोपण के पश्चात, क्लब सदस्यों ने डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में दो महान हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने आईएमए बिल्डिंग में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ विधान चंद्र राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद, रानीगंज लायंस आई अस्पताल में डॉ. एम.के. लोयलका की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

लायंस क्लब ऑफ रानीगंज की सचिव वाणी खेतान और पर्यावरण कमेटी के चेयरमैन सुनील गनेरीवाल ने कहा कि आज का दिन हमारे क्लब के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जिला स्थापना दिवस और डॉक्टर्स डे दोनों हमें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों की याद दिलाते हैं। पौधारोपण करके हमने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। हमें खुशी है कि हमारे सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग दिया।

मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप ने डॉक्टर्स डे और सीए डे मनाया

रानीगंज के रोबिन सेन स्टेडियम में मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप ने मंगलवार को डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) डे का संयुक्त रूप से आयोजन किया। इस अवसर पर स्टेडियम परिसर में पौधारोपण किया गया और समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले डॉक्टरों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. केएल केसरी, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. मनोज कुमार और वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट महेन्द्र साव को सम्मानित किया गया। 



मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप के सदस्यों ने इस अवसर पर कहा कि हम हर साल इस दिन को विशेष बनाने की कोशिश करते हैं। डॉक्टर्स और सीए, दोनों ही समाज के ऐसे स्तंभ हैं जो अपनी सेवाओं से हमारे जीवन को बेहतर बनाते हैं। डॉक्टर्स हमें स्वस्थ रखते हैं, वहीं सीए हमारे वित्तीय स्वास्थ्य का ध्यान रखते हैं। आज हमने उन्हें सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments