गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए भी इसी नेहरू स्टेडियम में एक बड़ी रैली की थी। अब 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले उनकी यह जनसभा बंगाल भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।इस रैली को लेकर बंगाल भाजपा नेतृत्व ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय हो गया है। नेहरू स्टेडियम में रंग-रोगन और मैदान को सजाने का काम जोर-शोर से चल रहा है। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की देखरेख में सभा स्थल तैयार किया जा रहा है। सभा स्थल के निर्माण में कई जेसीबी और क्रेन का उपयोग किया जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषक प्रधानमंत्री की इस रैली को 21 जुलाई को होने वाले तृणमूल कांग्रेस के शहीद दिवस से पहले बेहद महत्वपूर्ण मान रहे हैं। यह रैली राज्य में भाजपा की चुनावी रणनीति और तैयारियों को दर्शाएगी।
0 Comments