दुर्गापुर :- पश्चिम बंगाल के निर्माता और आधुनिक औद्योगिक शहर दुर्गापुर के वास्तुकार, पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती पर मंगलवार को दुर्गापुर महकमा कांग्रेस सेवादल द्वारा रघुनाथपुर मोड़ स्थित कांग्रेस सेवादल भवन के सामने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस नेता तरुण राय थे। उनके साथ इंटक नेता राणा सरकार, दुर्गापुर महकमा कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अमल हलदर और अन्य नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता तरुण रॉय ने डॉ. बिधान चंद्र रॉय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यहां उपस्थित अन्य व्यक्तियों ने भी डॉ. रॉय को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया।
0 Comments