पांडेश्वर में दर्जनों TMC कार्यकर्ताओं ने थामा BJP का दामन

पांडवेश्वर (राम बाबू यादव) :- पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस को एकबार फिर झटका लगा है। पांडवेश्वर के छोरा अंचल (Chhora Anchal) अंतर्गत शीतलपुर (Shitalpur) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित एक चाय पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। पूर्व विधायक सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने इन तृणमूल कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करवाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, तिवारी ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा और पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को बधाई दी।



भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने अपने संबोधन में तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। जनता तृणमूल नेताओं के अत्याचार, भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। राज्य में सत्ता परिवर्तन तय है। जितेंद्र तिवारी ने आगे कहा कि तृणमूल से आए इन कार्यकर्ताओं के जुड़ने से भाजपा का सांगठनिक स्वरूप और मजबूत होगा। उन्होंने आगामी राजनीतिक लक्ष्यों पर भी बात करते हुए कहा कि, "2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाएगी। भाजपा के मंडल अध्यक्ष बेणुधर मंडल ने कहा कि इस दिन विजय यादव समेत करीब एक दर्जन तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं।



Post a Comment

0 Comments