दुर्गापुर में बसंत उत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा, 'युद्ध नहीं शांति चाहिए' का दिया गया संदेश



दुर्गापुर :- राज्य भर में रंगों के त्यौहार होली की धूम मची है और लोग होली के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे है। कहीं लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं तो कहीं होली के मौके पर शोभायात्रा निकाली जा रही है। साथ ही गीत नृत्य के भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दुर्गापुर नगर निगम की मेयर अनिंदिता मुखर्जी के प्रयास से सिटी सेंटर के चतुरंग मैदान में बसंत उत्सव का आयोजन किया गया। जहां सर्वप्रथम प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे तमाम लोग भी होली के गीतों पर थिरकते हुए नजर आए। हर किसी पर होली का रंग चढ़ा था और होली को लेकर उनमें काफी उत्साह एवं उमंग नजर आया। इस मौके पर दुर्गापुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप मजूमदार, पूर्व में अपूर्व मुखर्जी समेत कई पार्षद भी उपस्थित थे। 





वहीं दूसरी तरफ दुर्गापुर नगर निगम के 20 नंबर वार्ड अंतर्गत एमएमसी टाउनशिप के बी-2 इलाके में होली के मौके पर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में बच्चों के साथ साथ विभिन्न क्लबों के सदस्य भी शामिल हुए। आकर्षक परिधानों में स्थल दर्ज कर प्रभातफेरी में शामिल हुए बच्चे हर किसी का ध्यान खींच रहे थे। खास बात यह है कि प्रभात फेरी के माध्यम से युद्ध नहीं शांति चाहिए का संदेश दिया गया। वार्ड के पार्षद देवव्रत साईं भी प्रभातफेरी में शामिल हुए और कहा कि हम लोग चाहते हैं कि युद्ध के बजाय शांति का संदेश दुनिया भर में जाना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments