रानीगंज: रानीगंज शहर में नवनिर्मित भव्य श्री श्याम मंदिर परिचालन कमेटी श्री श्याम बाल मंडल चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु सराफ एवं ट्रस्टी अरुण राजपुरिया को एक सादे समारोह के बीच सम्मानित किया गया। स्थानीय न्यूज चैनल पब्लिक टाइम्स ने अपने 12 वर्षो की पूर्ति के उपलक्ष्य पर रानीगंज के लोकआस्था के केन्द्र बने श्री श्याम मंदिर परिचालन करने वाले श्री श्याम बाल मंडल चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु सराफ एवं ट्रस्टी अरुण राजपुरिया को सम्मानित किया। रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी एवं महेन्द्र शर्मा ने उत्तरीय पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर श्याम भक्त विष्णु सराफ और अरुण राजपुरिया को सम्मानित किया। बुधवार की शाम इस सम्मान कार्यक्रम में मुख्य रुप से रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी, आनंदलोक अस्पताल के ट्रस्टी महेन्द्र शर्मा एवं त्रिशक्ति धाम चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव जुगल किशोर गुप्ता मुख्य रुप से उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में रानीगंज रोबिन सेन स्टेडियम में प्रातःभ्रमणकारी दल माॅर्निंग वाॅकर फेमिली के सदस्य भी भारी संख्या में उपस्थित थे। इनमें शरद भरतिया, उमेश डोकानिया, पवन केजरीवाल, राम अवतार खण्डेलवाल, राम अवतरा जिंदल, पुरुषोत्तम सराफ, राजेन्द्र भालोटिया, विष्णु अग्रवाल, पवन अग्रवाल समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे। माॅर्निंग वाॅकर फेमिली के सभी सदस्यो ने श्री श्याम मंदिर के प्रति लोगो की बढ़ रही आस्था और विश्वास पर अपने विचार रखे। साथ ही माॅर्निंग वाॅकर फेमिली के सदस्यो ने कहा कि हमे इस बात का गर्व है कि इतने भव्य और विशाल श्री श्याम मंदिर के निर्माण की भूमिका में हमारे माॅर्निंग वाॅकर सदस्य पवन केजरीवाल और अरुण राजपुरिया ने कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। इस मौके पर विधायक तापस बनर्जी ने श्री श्याम मंदिर की प्रषंसा करते हुए कहा कि अच्छे लोग बेहते जल की तरह होते है, जिनमें गंदगी ठहर नहीं सकती। इस अवसर पर आनंदलोक के ट्रस्टी महेन्द्र शर्मा, जुगल किशोर गुप्ता और अरुण राजपुरिया ने भी अपने विचार रखे।
0 Comments