रानीगंज: सभी अटकलों को विराम देते हुए रानीगंज शिल्पांचल-कोयलांचल के क्रीड़ा प्रेमी और आमोद-प्रमोद की प्रतिष्ठित संस्था रानीगंज स्पोर्ट्स असेंबली के कार्यकारिणी समिति के पुनः अध्यक्ष चुने गए सौरव खेतान। पिछले 15 दिनों से अध्यक्ष पद को लेकर कई अटकले लगायी जा रही थी। परन्तु अंततः TYT की पसंद सौरव खेतान को ही पुनः अध्यक्ष बनने पर आम सहमति बनी। रविवार, 31 May को रानीगंज स्पोर्ट्स असेंबली की निर्विरोध निर्वाचित हुयी कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलायी गयी थी। इस बैठक में आम सहमति से अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष चुने गए। सौरव खेतान को दूसरी बार बतौर अध्यक्ष के रुप में स्पोर्ट्स असेंबली की बागडोर संभालने का अवसर प्राप्त हुआ। वहीं सचिव श्रवण कानोड़िया एवं कोषाध्यक्ष सतीश बगाड़िया को बनाया गया। कार्यकारिणी समिति में 4 सदस्यों को काॅप्ट किया गया है। कोअप्शन के माध्यम से रानीगंज स्पोर्ट्स असेंबली के कार्यकारिणी समिति में कमल नयन झुनझुनवाला, सतीश बगाड़िया, सुधीर अग्रवाल एवं गोपाल लोसलका को स्थान दिया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सौरव खेतान ने कहा कि स्पोर्ट्स असेंबली के अधूरे पड़े कामों को पूरा किया जाएगा। साथ ही साथ क्लब के हर छोटे-बड़े या किसी भी विषय पर सब सदस्यों के आम सहमती से ही निर्णय लिया जाएगा। वहीं सचिव श्रवण कानोड़िया एवं कोषाध्यक्ष सतीश बगाड़िया ने कहा कि सब को साथ लेकर क्लब का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि क्लब के सामने जो भी मामले आएंगे उन्हें हम सब मिलकर निपटेंगे। उल्लेखनीय है कि रानीगंज स्पोर्ट्स एसेम्बली की नई कार्यकारिणी समिति 2026-27 का चुनाव आपस की रजामंदी से टल गया और दो ग्रुप मिलकर नई कार्यकारिणी समिति में निर्विरोध निर्वाचित हुए। टीवाईटी ग्रुप से 11 और विरोधी ग्रुप से 8 है। इस तरह कार्यकारिणी के 19 सदस्य चुने गए। विरोधी गुट से आयूष सराफ, श्रीवर्द्धन सराफ, साकेत झुनझुनवाला, महेन्द्र साव, राजेश टांटिया, पप्पू गढ़वाला, गौरव सराफ और अमित गनेरीवाल निर्विरोध निर्वाचित होकर कार्यकारिणी समिति 2026-27 में शामिल हुए। जबकि TYT से अनिष पोद्दार, दीपक जालान, गोपाल खेड़िया, पवन बाजोरिया, पवन केजरीवाल, रवि शंकर क्याल, रविन्द्र कुमार चौधुरी, स्मृत झुनझुनवाला, श्रवण कानोड़िया, विकास चौधुरी व विनय कुमार खेतान नई कार्यकारिणी समिति में अपनी जगह सुनिश्चित की।
0 Comments