6, 7 और 8 November रानीगंज शहर में टोटो प्रवेश पर पाबंदी, अशोका पेट्रोल पंप और गिर्जापाड़ा मोड़ पर ही रोके जाएंगे टोटो

रानीगंज:   प्राचीन शहर रानीगंज में उत्सव के दिनों में ट्रैफिक व्यवस्था पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए विशेष निर्देश लागू किए जाते है। दुर्गापूजा, महावीर अखाड़ा और सोलह मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के बाद अब धनतेरस, कालीपूजा और दीपावली को लेकर भी विशेष ट्रैफिक नियम को लागू किया गया है। रानीगंज ट्रैफिक पुलिस की ओर से माइकिंग की इस बात की जानकारी शहरवासियों को दी गयी। विशेष रुप से टोटो चालकों के लिए यह निर्देश जारी किए गए है। धनतेरस, कालीपूजा और दीपावली में अप्रत्याशित भीड़ बाजार में उमड़ी रहती है। इसलिए पुलिस-प्रशासन की ओर से 6, 7 और 8 नवबंर को ट्रैफिक नियमों में बदलाव किए गए है। बल्लभपुर, गिर्जापाड़ा, एगरा से आने वाली टोटो को बन्र्स प्लट मोड़ पर ही रोक दी जाएगी। पंजाबी मोड़, रामबगान, सियारसोल से आने वाली टोटो को एनएसबी रोड के अशोका पेट्रोल पंप पर ही रोक दी जाएगी। इतना ही नहीं रानीगंज के आर.आर.रोड, बड़ाबाजार, सीआर रोड, हटिया रोड में टोटो पर पूर्ण रुप से पाबंदी लगायी गयी है। ट्रैफिक प्रभारी सतीनाथ शील ने कहा कि बाजार ही नहीं पूरे शहर भर में अन्य दिन की उपेक्षा भीड़ अत्याधिक रहती है। भीड़ के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो, इसलिए ट्रैफिक नियमों में बदलाव किया गया है। 

Post a Comment

0 Comments