Kolkata:- पश्चिम बंगाल के Dakshin Dinajpur जिले के Gangarampur में सुबह-सुबह ऐसी भयावह वारदात सामने आई जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक शख्स ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और उसका कटा हुआ सिर हाथ में लेकर सरेआम सड़कों पर घूमने लगा। इस खौफनाक मंजर को देखकर Gangarampur Municipality के Ward Number 4 स्थित Narayanpur Ghoshpara के लोग दहल गए। सूचना मिलते ही ।Gangarampur Thana की पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची, आरोपी पति Rintu Ghosh को गिरफ्तार किया और शव बरामद किया।
15 साल के वैवाहिक जीवन का खौफनाक अंत :- पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान Seema Ghosh Sarkar (35) के रूप में हुई है। लगभग 15 साल पहले उनका विवाह Narayanpur Ghoshpara के रहने वाले छोटे व्यवसायी Rintu Ghosh से हुआ था। उनके दो बेटे भी हैं।
तंत्र-साधना में था लिप्त? :- स्थानीय निवासियों का दावा है कि *Rintu* पिछले कुछ समय से तंत्र-साधना में डूबा हुआ था। बुधवार सुबह पत्नी की हत्या करने के बाद उसने कटा हुआ सिर पहले घर के पूजा स्थल , ठाकुर आसन पर रखा और फिर उसे हाथ में लेकर इलाके में घूमने लगा। इस वीभत्स दृश्य से इलाके में हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल बन गया। वहीं पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि आरोपी की मानसिक स्थिति की जांच जरूरी है। इस नृशंस हत्याकांड की असली वजह क्या है, यह अभी रहस्य बना हुआ है। घटना का तंत्र-साधना से कोई संबंध है या नहीं, पुलिस इसकी गहराई से जांच कर रही है।
.jpg)
0 Comments