Kolkata:- Paschim Bengal में सरकार परिवर्तन के बाद BJP सरकार एक के बाद एक अहम फैसले ले रही है। भले ही विपक्षी दल इन फैसलों से सहमत न हों, लेकिन राज्य सरकार ने अब Kolkata महानगर की महत्वपूर्ण सड़कों के नाम बदलने का बड़ा फैसला किया है। इसी को लेकर शुक्रवार को Kolkata नगर निगम में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में Committee के Chairman Swami Pradiptananda Maharaj urf Kartik Maharaj, पूर्व राज्पाल Tathagata Roy, मुख्यमंत्री के प्रधान परामर्शदाता Subrata Roy, Kolkata नगर निगम की Commissioner Mita Pandey सहित प्रशासन के कई विशिष्ट अधिकारी मौजूद रहे। पहले चरण में 16 सड़कों के नाम बदलेंगे - बैठक में तय हुआ है कि पहले चरण में शहर की कुल 16 सड़कों के नाम बदले जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक - - Strand Road का नाम बदलकर Samrat Shashank* के नाम पर किया जा सकता है। - Biswo Bangla Sarani का नाम Mahaprabhu Shri Chaitanyadev या Satyendranath Bose के नाम पर करने का प्रस्ताव Committee के पास पहुंचा है। - साथ ही Kolkata की सड़कों से Lenin, Karl Marx और Ho Chi Minh जैसे विदेशी नामों को हटाने का फैसला लिया गया है। बता दें, राज्य में पाला बदल के बाद पहले ऐतिहासिक फैसले के तौर पर Suhrawardy Avenue का नाम बदलकर Gopal Mukherjee Road किया गया था। Mohammad Ali Jinnah के Direct Action Day’ पर Kolkata और Howrah की सड़कों पर हुए रक्तरंजित हालात में Hindu बंगालियों की रक्षा करने वाले नायक Gopal Pantha के नाम पर वह पहला नाम परिवर्तन था। अब उसी राह पर शहर की कई और सड़कों को नया नाम मिलने जा रहा है।

0 Comments