माता-पिता को बड़ी राहत - अब Private School मनमाने तरीके से नहीं बढ़ा पाएंगे Fees, 5% से ज्यादा बढ़ोतरी पर रोक !

Kolkata - राज्य के लाखों माता-पिता के लिए राहत की बड़ी खबर है। अब Private School प्रबंधन अपनी मर्जी से School Fees नहीं बढ़ा पाएगा। अति आवश्यक होने पर भी 5% से ज्यादा Fees नहीं बढ़ाई जा सकेगी।इसको लेकर पश्चिम बंगाल में BJP सरकार 1 December से दो अलग-अलग सरकारी Portal शुरू करने जा रही है। शिकायत करने वाले माता-पिता का नाम रहेगा गोपनीय, एक Portal पर अभिभावक अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि शिकायत करने वाले अभिभावक का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा, ताकि किसी बच्चे को स्कूल में परेशान न किया जा सके। वहीं दूसरा Portal Private School प्रबंधनों के लिए होगा, जहां वे अपनी समस्या सरकार को बता सकेंगे। 174 Private School के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री की सख्त बैठक - Private School Fees को नियंत्रण में रखने के लिए शुक्रवार को Kolkata New Town के Convention Centre में मुख्यमंत्री Shubhendu Adhikari ने 174 Private School के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक का मुख्य मुद्दा Private School की बेतहाशा बढ़ती Fees पर लगाम लगाना था। बैठक में मुख्यमंत्री Shubhendu Adhikari ने साफ शब्दों में कहा - "अगर सरकार के निर्देश का पालन नहीं किया गया, तो Private School के खिलाफ देश के अन्य सात राज्यों की तरह सख्त कानून लाया जाएगा।"मुख्यमंत्री के इस फैसले से आम मध्यम वर्ग के परिवारों में खुशी की लहर है, जो हर साल Fees बढ़ोतरी के बोझ से दबे हुए थे।

Post a Comment

0 Comments