राष्ट्रपति ने Prof. Ashim Kumar Ghosh को नियुक्त किया हरियाणा का नया राज्यपाल

 


कोलकाता :- देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा और गोवा के लिए नए राज्यपालों और लद्दाख के लिए एक नए उपराज्यपाल की नियुक्ति की है। प्रोफेसर असीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल और पुष्पपति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, कविन्द्र गुप्ता लद्दाख के नए उपराज्यपाल होंगे। राष्ट्रपति द्वारा हरियाणा के राज्यपाल नियुक्त किए गए प्रोफेसर आशिम कुमार घोष राजनीति विज्ञान के जाने-माने प्रोफेसर हैं, जो उत्तर कोलकाता के श्रीशचंद्र कॉलेज में पढ़ाते थे। भाजपा सूत्रों के अनुसार, उन्होंने 1991 में प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए। उसी वर्ष, वह काशिपुर विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार बने, हालांकि वह चुनाव जीत नहीं पाए। इसी के साथ उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। एक कुशल वक्ता होने के कारण, उन्होंने पार्टी के सांगठनिक ढांचे में तेजी से तरक्की की। 1996 में, वह भाजपा के प्रमुख राज्य सचिवों में से एक बने और 1998 में उन्हें उपाध्यक्ष बनाया गया था।

Post a Comment

0 Comments