जिला सम्मान-2025 से सम्मानित किए गए 11 कैटेगरी में 12 विशिष्ट व्यक्तित्व, रानीगंज से नव उद्योगपति के रुप में विजय कुमार तोदी हुए सम्मानित 

दुर्गापुर:  रविवार की शाम दुर्गापुर के सृजनी सभाकक्ष में पश्चिम बर्दवान जिला सम्मान का भव्य आयोजन किया गया। इस जिला सम्मान में मुख्य अतिथि के रुप में पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री इंद्रनील सेन उपस्थित थे। इसके अलावा आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सोमात्मानंद जी महाराज, बसीरहाट लोकसभा केन्द्र की पूर्व सांसद नूसरत जाहान, बर्दवान-दुर्गापुर लोकसभा केन्द्र के सांसद कीर्ति आजाद, आसनसोल लोकसभा केन्द्र के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, पश्चिम बंगाल सरकार के श्रम एवं कानून मंत्री मलय घटक, ग्राम विकास एवं पंचायत मंत्री प्रदीप मजुमदार, जिलाशासक एस.पन्नाबलम, पुलिस कमिश्नर सुनील चैधरी, एडीडीए की सीईओ अदिती चैधरी, पश्चिम बर्दवान जिला परिषद के सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी, पाण्डेश्वर के विधायक नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती, जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह, दुर्गापुर के एसडीओ सौरव चटर्जी समेत अन्य गणमान्य लोग मंच पर उपस्थित थे। पश्चिम बर्दवान जिला सम्मान-2025 का आयोजन के मुख्य उद्योक्ता एडीडीए के चेयरमैन कवि दत्त ने इस सम्मान समारोह को सुचारु रुप से संपन्न किया। द्वीप प्रज्ज्वलित के माध्यम से मंच पर उपस्थित अतिथियों ने जिला सम्मान-2025 का उद्घाटन किया। सभी अतिथियों ने पश्चिम बर्दवान जिला सम्मान-2025 की सराहना करते हुए इसकी आपात सफलता की कामना की। जिला सम्मान-2025 आसनसोल, रानीगंज, दुर्गापुर समेत समुचे पश्चिम बर्दवान जिले के भूमिपुत्र एवं पुत्री, जिन्होंने अपने कार्य क्षमता से जिले का नाम रौशन किया है। जिले के विकास में, जिले के उत्थान में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से अपना योगदान दिया है। ऐसे शख्सियतों का चयन कर जिला सम्मान-2025 के सम्मान से नवाजा गया। कुल 11 कैटेगरी के तहत 12 शख्सियतों को जिला सम्मान-2025 से सम्मानित किया गया। इनमें नव उद्योगपति के रुप में विजय कुमार तोदी, सेरा उद्योगपति (स्मल एण्ड मिडियम इंडस्ट्री) के रुप में स्वर्णद्वीप बाजोरिया, सेरा उद्योगपति के रुप में अमित सिंह एवं सेरार सेरा के रुप में सुदीप्त बोस को पश्चिम बर्दवान जिला सम्मान-2025 से नवाजा गया। जबकि जिला गर्व के रुप में डाॅ.सुभाष कोनार, जिला रत्न के रुप में डाॅ.अरुनांशु गांगुली व डाॅ. सत्यजीत बोस, जिला सेरा उद्योगपति के रुप में सुकन्या बनर्जी को जिला सम्मान से सम्मानित किया गया। जिला सम्मान-2025 के सम्मान से क्रीड़ा सम्मान सायन बनर्जी, शिक्षा सम्मान डाॅ. संतू दे एवं आधुनिक दुर्गापुर के रुपकार सम्मान से पार्थ पोबि व महुआ पोबि को सम्मानित किया गया। इसदिन पश्चिम बर्दवान जिले से सेरा स्वेच्छासेवी संस्था के रुप में उबर्तन सोशल वेलफेयर अर्गानाइजेशन को जिला सम्मान-2025 से नवाजा गया। जिला सम्मान-2025 के प्रथम में ही रानीगंज अंचल के उद्योगपति विजय कुमार तोदी को नव उद्योगपति यानी नवीन उद्योगपति के रुप में जिला सम्मान-2025 से नवाजा गया। रानीगंज और जामुड़िया ब्लाॅक के सीमा क्षेत्र कुनुस्तोड़िया औद्योगिक अंचल में स्थापित बृहत्तम एल्यूमिनियम फैक्ट्री एलआरवी के डायरेक्टर विजय कुमार तोदी को मंच पर सम्मानित के लिए बुलाने के साथ-साथ उनका प्रोमो भी एलईडी स्क्रीन में दिखाया गया। जहां पर विजय कुमार तोदी ने किस तरह से अपने परिवार के खानदानी व्यवसा आॅयल मिल से कारखाना लगाने का सफर तय किया, उसे एलईडी स्क्रीन पर दर्शाया गया। उसके पश्चात विजय कुमार तोदी को मंच पर बुलाकर उत्तरीय, मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। विजय कुमार तोदी को बर्दवान-दुर्गापुर लोकसभा केन्द्र के सांसद एवं 1983 के क्रिकेट वल्र्डकप विजेता टीम के जानेमाने खिलाड़ी कीर्ति आजाद के हाथों से उत्तरीय, पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो के साथ सम्मानित हुए। पश्चिम बर्दवान जिला सम्मान-2025 के सम्मान से सम्मानित होने के बाद एलआरवी के डायरेक्टर विजय कुमार तोदी ने कहा कि सबसे पहले मैं एलआरवी परिवार के तरफ से आसनसोल-दुर्गापुर डेवलपमेंट अथारिटी अर्थात एडीडीए, आसनसोल नगर निगम व दुर्गापुर नगर निगम को तेह दिल से धन्यवाद देता हूं। इस सम्मान ने जहां एक ओर मेरे समुचे एलआरवी परिवार को गौरवान्वित किया है, वहीं दूसरी ओर आगे बढ़ने के लिए एक प्रेरणा स्वरुप भी साबित होती रहेगी। इस भव्य आयोजन के लिए मैं सभी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। 

विजय कुमार तोदी को पश्चिम बर्दवान जिले से नव उद्योगपति के सम्मान से सम्मानित होने पर सम्मान समारोह में उपस्थित विजय कुमार तोदी की मां लक्ष्मी देवी तोदी, पत्नी स्मृति तोदी, बहन डिंपल मुसेद्दी, पुत्र विराज कुमार तोदी, पुत्री सानवी तोदी ने बेहद प्रसन्नता जाहिर की। सभी ने आयोजनकर्ताओं का आभार व्यक्त करने के साथ-साथ कहा कि निसंदेह यह केवलमात्र विजय कुमार तोदी के लिए एक सम्मान नहीं बल्कि इस मिट्टी के प्रति अपना कर्तव्य निभाने का एक कपिटमेंट है। हमारे पूरे परिवार को विश्वास है कि इसी मंच से पुनः विजय कुमार तोदी को और बेहतर से बेहतर करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। पश्चिम बर्दवान जिला सम्मान-2025 में पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा, दुर्गापुर, जामुड़िया, रानीगंज, आसनसोल से कुल 12 लोगो को विभिन्न कैटेगरी में जिला सम्मान के लिए चयन किया गया था। इनमें रानीगंज से दो व्यवसायिक परिवार को चुना गया। इनमें स्वर्गीय रामावतार बाजोरिया एवं स्वर्गीय राज कुमार तोदी के परिवार से चयन किया गया था। नव उद्योगपति के रुप में विजय कुमार तोदी एवं सेरा उद्योगपति (स्मल एण्ड मिडियम इंडस्ट्री) के रुप में स्वर्णद्वीप बाजोरिया को सम्मानित किया गया। जिला सम्मान-2025 का आयोजन आसनसोल-दुर्गापुर डेवलपमेंट अथारिटी (एडीडीए), आसनसोल नगर निगम एवं दुर्गापुर नगर निगम के संयुक्त प्रयास से किया गया। इस कार्यक्रम के सहयोगिता के भूमिका में जिले के प्रतिष्ठित व्यवसायिक संगठनों को भी शामिल किया गया था। इनमें दुर्गापुर चेम्बर आॅफ काॅमर्स, रानीगंज चेम्बर आॅफ काॅमर्स, आसनसोल चेम्बर आॅफ काॅमर्स, फेडरेशन आफ साउथ बंगाल चेम्बर आॅफ काॅमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज, पश्चिम बर्दवान डिस्ट्रिक्ट चेम्बर आॅफ काॅमर्स के पदाधिकारियों ने भी अपनी अहम भूमिका अदा की।  


Post a Comment

0 Comments