दुर्गापुर में जगत माता अमृतानंदमयी देवी का 72 वां जन्मदिन मनाया गया, महिलाओं को साड़ी और दिव्यांगों को व्हील चेयर


दुर्गापुर (राम बाबू यादव) :- दुर्गापुर के कमलपुर स्थित ओम्स ऑर्गेनिक गार्डन में जगत माता अमृतानंदमयी देवी का 72वां जन्मदिन बड़े ही भक्ति और सेवाभाव के साथ मनाया गया। माता अमृतानंदमयी देवी के भक्त राम सेवक साव के नेतृत्व में इस अवसर पर कई धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत पादुका पूजा और भजन-कीर्तन के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। जन्मदिन समारोह के दौरान राम सेवक साव ने समाज सेवा की एक मिसाल पेश की। दुर्गा पूजा से पहले, उन्होंने 2000 से अधिक जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया। इसके अलावा, कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को व्हील चेयर भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को राम सेवक साव ने सम्मानित किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्हें पौधे भेंट किए।


इस भव्य और नेक कार्यक्रम के आयोजक और जगत माता अम्मा जी के भक्त राम सेवक साव ने अपने बयान में कहा कि जगत माता अमृतानंदमयी देवी के 72वें जन्मदिन के पावन अवसर पर, हमें यह सेवा कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। माँ अम्मा जी हमें यही सिखाती हैं कि सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। दुर्गा पूजा का पर्व नजदीक है, और हमारी कोशिश है कि इन साड़ियों के माध्यम से हम जरूरतमंद माताओं और बहनों के चेहरे पर थोड़ी सी खुशी ला सकें। जो दिव्यांगजन हमारे बीच हैं, उन्हें व्हील चेयर प्रदान करके हमें आत्मिक संतुष्टि मिली है। हमारा यह प्रयास माँ अम्मा जी के आशीर्वाद से निरंतर जारी रहेगा।कार्यक्रम में शामिल हुए सभी अतिथियों ने राम सेवक साव के इस भव्य आयोजन और उनके द्वारा किए गए सेवा कार्यों की जमकर सराहना की।

Post a Comment

0 Comments