दुर्गापुर (राम बाबू यादव) :- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अंडाल के काजी नजरूल इस्लाम हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने सड़क मार्ग से दुर्गापुर के बेनाचिति इलाके में स्थित एक सब्जी बाजार का अचानक दौरा किया। उनका यह दौरा पूर्व-निर्धारित नहीं था। राज्यपाल ने सीधे सब्जी विक्रेताओं से बातचीत शुरू की और उनसे सब्जियों और फलों के दाम पूछे। उन्होंने ग्राहकों से भी बात की और उनकी समस्याएं जानने की कोशिश की। इसी दौरान, घोष मार्केट में एक मछली विक्रेता पलटू धीबर ने राज्यपाल के गले में रजनीगंधा के फूलों की माला पहनाई, जिससे राज्यपाल काफी खुश हुए और उन्होंने उसका अभिवादन स्वीकार किया। बाजार का निरीक्षण करते हुए राज्यपाल एक चाय की दुकान पर रुके और वहां चाय का लुत्फ़ उठाया। उन्होंने खुद से कुछ सब्जियां भी खरीदीं, जिनमें टमाटर, बरबटी, आलू और प्याज शामिल थे।
राज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि सरकारी अधिकारियों द्वारा दी गई रिपोर्टों के मुकाबले सीधे लोगों से बात करके स्थिति की असली तस्वीर समझना अधिक विश्वसनीय होता है। उन्होंने कहा कि वे इस दौरे से बहुत संतुष्ट हैं और उन्होंने सब्जी बाजार से बहुत कुछ सीखा है।
0 Comments