श्रमिकों की छंटनी के विरोध में जामुड़िया के कारखाने में INTTUC और CITU का प्रदर्शन

जामुड़िया :- शुक्रवार को जामुड़िया के एक निजी कारखाने पर बिना किसी नोटिस के लगभग 170 श्रमिकों को काम से छंटनी किए जाने का आरोप है। इस फैसले के विरोध में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के मजदूर संगठन (INTTUC) ने कारखाने के गेट के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहार से ठीक पहले श्रमिकों को बिना किसी सूचना के क्यों निकाला गया। उन्होंने कहा कि इन श्रमिकों और उनके परिवारों का क्या होगा, जो उन पर निर्भर हैं? टीएमसी के मजदूर संगठन की मुख्य मांग यह है कि सभी श्रमिकों को जल्द से जल्द काम पर वापस लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे आने वाले दिनों में एक बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।

वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को जामुड़िया के इकड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित सत्यम इस्पात कारखाना में श्रमिकों की छटनी किये जाने का CPIM की श्रमिक संगठन सीटू का प्रदर्शन। इस दिन कारखाने के 168 श्रमिकों की छंटनी के विरोध में श्रमिक संगठन सीटू के नेतृत्व में गेट के सामने से प्रदर्शन किया गया। सीटू नेतृत्व ने कारखाना प्रबंधन पर मनमाने ढंग से  श्रमिक विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया है। सीटू नेतृत्व का कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक इतने श्रमिकों को हटाना अन्यायपूर्ण है। प्रदर्शनकारियों ने हटाये श्रमिकों पुनः बहाली की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गयीं तो आंदोलन और तेज होगा। इस मामले  सरकारी  हस्तक्षेप की मांग करते हुऐ श्रमिकों को न्याय दिलाने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments