थाने से 100 मीटर दूर चोरों का धावा - घर सूना देख लाखों की चोरी, Barakar में दहशत

Kulti / Barakar:- घर के सूनेपन का फायदा उठाकर चोरों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। Kulti के Barakar में एक के बाद एक हो रही चोरियों से इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया है। इस बार चोरों ने थाने से महज 100 Meter की दूरी पर स्थित Pal Para के निवासी व्यवसायी Shyamsundar Agarwal.के घर को निशाना बनाया। जानकारी के मुताबिक व्यवसायी Shyamsundar Agarwal बुधवार को अपने परिवार के साथ Dhanbad में एक रिश्तेदार के घर गए थे। इसी मौके का फायदा उठाकर चोर रात के अंधेरे में घर के Main Gate का ताला और खिड़की तोड़कर अंदर घुसे।इसके बाद एक-एक कर तीन कमरों के ताले और अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के गहने और करीब 50 हजार रुपये Cash लेकर फरार हो गए। परिवार का दावा है कि कुल मिलाकर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी हुई है।गुरुवार सुबह घर लौटने पर परिवार के सदस्यों ने Main Gate का ताला टूटा देखा। अंदर जाकर देखा तो सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे और अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था। घटना देखते ही Shyamsundar Agarwal ने तुरंत Barakar पुलिस फाड़ी को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। थाने के इतने करीब चोरी की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों में डर के साथ-साथ गुस्सा भी बढ़ रहा है। लोगों ने इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाने और चोरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments