पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार सोमवार दोपहर 2 बजे से 27 अक्टूबर सुबह 4 बजे तक मालवाहक वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी। पंजाबी मोड़, गिरजापाड़ा मोड़, टीबी अस्पताल होते हुए सेवक संघ और राजबाड़ी, बांसड़ा मोड़ होते हुए रामबागान और मंगलपुर मोड़ होते हुए रोनाई रोड से भारी वाहनों को नहीं शहर के भीतर आने दिया जाएगा।
वहीं बसों के लिए सोमवार शाम 4 बजे से मंगलवार सुबह 4 बजे तक रानीगंज बस स्टैंड में बसों का प्रवेश बंद रहेगा। रानीगंज मोड़ की ओर से आने वाली बसें सिर्फ जैसवाल पेट्रोल पंप तक और मेजिया-बांकुड़ा की ओर से आने वाली बसें बल्लभपुर तक ही जा सकेंगी। अखाड़े के दौरान रानीगंज शहर और बाजार में थ्री-व्हीलर के चलने पर भी रोक रहेगी।
निजी वाहनों के लिए सोमवार शाम 4 बजे से मंगलवार सुबह 4 बजे तक शिशुबगान मोड़ से सीआर क्रॉसिंग, तारबंगला मोड़ से दलपट्टी मोड़, एमआरएस मोड़ से बड़ाबाजार और तिलक रोड, कसाई मोहल्ला मोड़ से एतवारी मोड़ और राजाबांध समेत कई मार्गों पर पाबंदी रहेगी। सभी निजी वाहनों को ईदगाह मोड़ से झांटी डंगा रोड, कुमार बाजार और चिनकुटी मोड़ होते हुए रेलवे स्टेशन और एनएसबी रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और ट्रैफिक कर्मियों का सहयोग करने की अपील की है।

0 Comments