Asansol के नामी होटल में फूड सेफ्टी विभाग का अभियान, एक्सपायरी डेयरी उत्पाद फेंका गया


आसनसोल :- खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को आसनसोल के एक प्रतिष्ठित होटल में छापेमारी की। गोपालपुर स्थित इस होटल में चलाए गए अभियान के दौरान किचन की हालत देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। जांच में पाया गया कि होटल में इस्तेमाल हो रहे कई डेयरी उत्पाद और अन्य खाद्य सामग्री की एक्सपायरी डेट खत्म हो चुकी थी, फिर भी उनका इस्तेमाल किया जा रहा था। अधिकारियों ने ऐसी सभी सामग्री को मौके पर ही नष्ट करवा दिया। इसके अलावा कई खाद्य पदार्थ खुले में और बिना ढके रखे मिले। साफ-सफाई और हाइजीन को लेकर भी कई गंभीर खामियां सामने आईं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने होटल प्रबंधन को सभी कमियों को जल्द दूर करने और स्वच्छता नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। 



इस अभियान में खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ एनफोर्समेंट ब्रांच (ईबी) और आसनसोल दक्षिण थाने की पुलिस भी मौजूद रही। कार्रवाई के बाद होटल कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं इस मामले में जब होटल प्रबंधन से पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया और सारा दोष दुकानदारों पर मढ़ते हुए कहा कि उन्हें दुकानों से ही एक्सपायरी प्रोडक्ट दिए गए थे।

Post a Comment

0 Comments