आसनसोल:- राज्य सरकार ने Bangla Awas Yojana के तहत बड़ी पहल करते हुए 7 लाख लाभार्थियों के Account में दूसरी किस्त के तौर पर 60,000 रुपये ट्रांसफर किए हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को Asansol स्थित Paschim Bardhaman District Magistrate Office में एक कार्यक्रम आयोजित कर पश्चिम बर्धमान जिले के 500 लाभार्थियों को हाथों-हाथ Cheque वितरित किया गया। मुख्यमंत्री शुभेन्दू अधिकारी के निर्देश पर Panchayat and Rural Development Department द्वारा यह राशि योग्य लाभार्थियों को दी जा रही है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को दो किस्तों में कुल 1 लाख 20 हजार रुपये मिलते हैं, ताकि वे अपना पक्का मकान बना सकें।
इस मौके पर District Magistrate S. Ponnambalam ने बताया कि इस योजना से Paschim Bardhaman District में करीब 2000 परिवार लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि जिन लाभार्थियों को दूसरी किस्त मिली है, उनके घर का निर्माण जल्द पूरा हो, इसके लिए प्रशासन हर संभव मदद करेगा। इसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कुछ लाभार्थियों को औपचारिक रूप से बुलाकर Cheque दिया गया। DM ने यह भी स्पष्ट किया कि पिछली बार चुनाव से पहले पहली किस्त दी गई थी, और अब सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद योग्य पाए गए लाभार्थियों को ही दूसरी किस्त की राशि दी जा रही है।
0 Comments