पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासन ने की देवी दुर्गा सम्मान 2026 की घोषणा, 12 पूजा समितियां होंगी पुरस्कृत

आसनसोल :- पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासन की ओर से देवी दुर्गा सम्मान 2026 की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। प्रशासन ने चार प्रमुख श्रेणियों सर्वश्रेष्ठ पूजा, सर्वश्रेष्ठ प्रतिमा, सर्वश्रेष्ठ मंडप और सर्वश्रेष्ठ सामाजिक जागरूकता के तहत कुल 12 पूजा समितियों का चयन देवी दुर्गा सम्मान के लिए किया है। सेरा पूजा यानी सर्वश्रेष्ठ पूजा की श्रेणी में दुर्गापुर सब-डिवीजन के Khudiram Math Sarbojanin, आसनसोल सब-डिवीजन के Radhanagar Road Athletic Club और दुर्गापुर सब-डिवीजन के ही Marconi Dakshinpally Sarbajanin Durgapuja Committee को चुना गया है। वहीं सेरा प्रतिमा यानी सर्वश्रेष्ठ प्रतिमा की श्रेणी में दुर्गापुर के Chaturanga Puja Committee, दुर्गापुर के ही Fuljhor Sarbojanin Durgapuja Committee और आसनसोल के Gandhi Nagar Durga Puja Committee को सम्मानित किया जाएगा। 

सेरा मंडप यानी सर्वश्रेष्ठ मंडप की श्रेणी में दुर्गापुर के Agrani Sanskriti Parishad, दुर्गापुर के Sankarpur Sarbojanin Durga Puja Committee और आसनसोल के Asansol Rabindranagar Unnayan Samity का चयन हुआ है। इसी तरह सेरा समाज सचेतनता यानी सर्वश्रेष्ठ सामाजिक जागरूकता की श्रेणी में आसनसोल के Rambandh Sarbojanin Durgotsab Puja Committee, आसनसोल के Dhemo Main Durgapuja Committee और आसनसोल के Khottadihi Sarbojanin Durgapuja Puja Committee को देवी दुर्गा सम्मान 2026 के लिए चुना गया है।

Post a Comment

0 Comments