चलती ट्रेन से से थूक फेंकने के चक्कर में गई युवक की जान

रानीगंज:  आसनसोल रेल अनुमंडल अंतर्गत रानीगंज रेलवे स्टेशन के निकट एक यात्री की मृत्यू चलती ट्रेन से थूक फेंकने के कारण हो गयी। रेल पुलिस ने मृतक की पहचान गया के रहने वाले 20 राजेश पासवान के रुप में हुयी है। साथ में सफर कर रहे मृतक के दादा बिनय पासवान ने कहा कि हावड़ा रेलवे स्टेशन से हावड़ा-दहरादून एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर गया जा रहे थे। मेरा पोता गुटखा खा रहा था। रानीगंज स्टेशन से ट्रेन खुलते के साथ ही गेट के पास आकर मुंह निकलकर थूकना चाहा। इसी दौरान पोल से टकराकर वह गिर पड़ा। रेलवे पुलिस ने राजेश पासवान को घायल अवस्था में रानीगंज ब्लाॅक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।


Post a Comment

0 Comments