Chhath Puja को लेकर Rampurhat Municipality का बड़ा फैसला, 2 दिन बंद रहेंगी Meat की दुकानें

Birbhum :- महा पर्व Chhath Puja के अवसर पर Meat Shop बंद रखने का निर्देश दिया गया है। यह निर्देश पश्चिम बंगाल के Birbhum जिले के Rampurhat Municipality की ओर से दिया गया है।Rampurhat Municipality* के अंतर्गत Court Gali में स्थित लगातार तीन Meat Shop को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। दुकान के मालिको को इस संबंध में Notice भी दिया गया है कि Sunday और Monday, Chhath Puja के 2 दिन Meat Shop बंद रखनी होगी।" बताया गया है कि उस गली से होकर बहुत छठ व्रती महिलाएं Chhath Puja का Dala सिर पर लेकर जाती हैं। लेकिन गली में खून और मांस के टुकड़े पड़े रहने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आम लोगों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्देश दिया गया है।Municipality ने Chhath Puja के अलावा सामान्य दिनों में भी मांस काटते समय लाल कपड़े से ढक कर रखने का निर्देश दिया है, लेकिन इन दो दिनों में दुकान खुली रखने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ऐसी चेतावनी Municipality के Notice में दी गई है।

Post a Comment

0 Comments