Kolkata:-दक्षिण Kolkata के Ballygunge के Palm Avenue में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 3:40 AM Palm Avenue इलाके में एक Plastic Godown में अचानक आग लग गई। अंदर भारी मात्रा में प्लास्टिक और ज्वलनशील सामान रखा होने के कारण आग तेजी से फैल गई और पास की घनी बस्ती तक पहुंच गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक आग लगने के दौरान सिलेंडर फटने जैसी तेज आवाजें आईं और काला धुआं पूरे इलाके में फैल गया। लोगों ने धुएं और लपटें देखीं और तुरंत Police और Fire Brigade को सूचना दी। इलाका तंग और घनी आबादी वाला होने के कारण आग को फैलने से रोकने के लिए एक के बाद एक 14 Fire Engine मौके पर पहुंचीं। Fire Brigade के जवानों ने पहले आसपास के घरों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया और Cooling Process पूरा किया गया। राहत की बात है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। Police और Fire Department ने आग लगने के कारणों और नुकसान का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
0 Comments