Laudoha में BJP कार्यकर्ता Sayan Das की हत्या पर सरकार का बड़ा ऐलान, परिवार को 10 लाख की सहायता और पत्नी को नौकरी का आश्वासन

Pandaveshwar:- पश्चिम बर्धमान जिले में जमीन विवाद के कारण हुई बहस में Pandaveshwar विधानसभा क्षेत्र के Laudoha इलाके के BJP कार्यकर्ता Sayan Das उर्फ़ Shyam Das की हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल की BJP सरकार मृतक के परिवार के साथ खड़ी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को Bankura में आयोजित आदिवासी समाज के Badna Parab उत्सव समारोह में शामिल होने के लिए जाते समय Andal Airport पर मुख्यमंत्री Shubhendu Adhikari का Airport पर जिला प्रशासन और BJP नेतृत्व ने उनका स्वागत किया। वहीं CM Shubhendu Adhikari ने कहा कि मृतक के परिवार को 10 Lakh रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी और साथ ही मृतक की पत्नी अगर नौकरी करने की इच्छुक हैं, तो राज्य सरकार की ओर से उन्हें संविदा आधार पर नौकरी की व्यवस्था की जाएगी। इसको लेकर उन्होंने जिलाधिकारी और Police Commissioner को निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के तौर पर Shubhendu Adhikari के इस अनुदान की बात को स्थानीय विधायक Jitendra Tiwari ने सामने रखा। उनके साथ विधायक Lakshan Chandra Gharui और विधायक Chandrashekhar Bandyopadhyay भी मौजूद थे।


Post a Comment

0 Comments