Kolkata :- 21 November. को Paschim Medinipur जिले के Kharagpur IIT के एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं प्रधानमंत्री Narendra Modi । प्रधानमंत्री के इस दौरे को देखते हुए पूरे जिले में 'Swachhata Ke Sath Swagatam' कार्यक्रम के तहत साफ-सफाई अभियान शुरू हो गया है।इस अभियान में प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। खुद जिले के District Magistrate Bijin Krishna सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं। गुरुवार को DM को हाथ में कुदाल लेकर अपने कार्यालय परिसर की सफाई करते देखा गया। उनके साथ Additional District Magistrate और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यालय परिसर में उगी झाड़ियों और घास-फूस की सफाई में जुटे रहे।शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों के इस तरह खुद मैदान में उतरने से पूरे जिले के प्रशासनिक अमले में जबरदस्त सक्रियता देखी जा रही है। जिले को चमकाकर प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारी जोरों पर है।

0 Comments