Social Media पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला, TMC सांसद Abhishek Banerjee से भवानीपुर थाने में साढ़े तीन घंटे तक पूछताछ..

Kolkata:- सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को शनिवार को कोलकाता के भवानीपुर थाने में साढ़े तीन घंटे तक बिठाकर पूछताछ की गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार को सांसद अभिषेक बनर्जी को दोपहर 12 बजे भवानीपुर थाने में हाजिर होने का नोटिस दिया गया था। नोटिस के अनुसार अभिषेक बनर्जी समय पर भवानीपुर थाने पहुंचे। थाने पहुंचते ही वहां मौजूद BJP कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने चोर-चोर के नारे लगाए। इस दौरान थाने में अभिषेक बनर्जी के समर्थक और ममता TMC कार्यकर्ता भी मौजूद थे, जिससे थाने के बाहर तनावपूर्ण माहौल बना रहा। कड़ी सुरक्षा और तनातनी के बीच भवानीपुर थाने में पुलिस ने उनसे साढ़े तीन घंटे तक पूछताछ की। वहीं, पुलिस को धमकी देने के एक अन्य मामले में सांसद अभिषेक बनर्जी को आगामी 20 नवंबर को कोलकाता के गिरिश पार्क थाने में हाजिर होने के लिए कहा गया है।

Post a Comment

0 Comments