आसनसोल :- रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत आसनसोल के बर्नपुर के निमतल्ला इलाके में बर्न स्टैंडर्ड की जमीन पर रहनेवाले लेगों को आवास खाली करने का निर्देश दिया है और इस नोटिस को लेकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। नोटिस मिलने के बाद से वहां रहने वाले हजारों परिवार के सिर से छत छिन जाने का खतरा मंडरा रहा है। रेलवे के नोटिस के विरोध में काफी संख्या में स्थानीय लोग आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम कार्यालय पहुंचे। जहां डीआरएम कार्यालय पर लोगों द्वारा प्रदर्शन किया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बर्नपुर नीमतल्ला में बर्न स्टैंडर्ड की जमीन खाली करने का फरमान रेलवे ने जारी किया है। इसके साथ ही रेल प्रशासन द्वारा उन्हें मिलने के लिए बुलाया गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे लोग पिछले 50 वर्षों से भी ज्यादा समय से उस जमीन पर रह रहे हैं ऐसे में अगर रेलवे उनसे जमीन खाली करवा लेती है तो ऐसे में वह लोग कहां जायेंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां दशकों से उनके परिवार रहते हैं। रेलवे कह रही है कि कंपनी ने जमीन उन्हें बेच दी है। इसलिए रेलवे जमीन अपने कब्जे में ले रही है। प्रदर्शन के पश्चात रेलवे के इंजीनियर के साथ स्थानीय लोगों की बैठक हुई जहां लोगों ने रेल प्रशासन के समक्ष अपनी बातों को रखा और उनसे कुछ महीनों की मोहलत देने की गुहार लगाई।

0 Comments